अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- बोकारो के चीराचास स्थित पांडा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को स्कूल परिसर में सफल छात्रों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर छात्रों को पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जेईई मेन परीक्षा में अक्षित श्री ने 98.9 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सिद्धार्थ सिंह राणा ने 98.04, निखिल राज ने 96.06, सौरव कुमार ने 96.04, अनंत कुमार वर्मा ने 94.04, आफताब अंसारी ने 91.09, सिद्धि प्रिया ने 91.07 तथा अनुराग आर्यन ने 91.07 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह, चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष, विद्यालय की निर्देशिका अनीता सिंह एवं पूजा उत्कर्ष ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सचिव प्रमोद सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने न केवल पांडा इंटरनेशनल स्कूल बल्कि पूरे बोकारो जिले का नाम रोशन किया है।
हमें विश्वास है कि ये छात्र आगे भी अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छुएंगे तथा अपने माता-पिता और विद्यालय को गौरवान्वित करते रहेंगे। समारोह के दौरान स्कूल की प्राचार्या संगीत सिंह, राहुल राय, राजेश कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।

