फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऐश्वर्या राय का लालू परिवार पर हमला: पूछा- “जब मुझे मारा गया तब सामाजिक न्याय कहां था?”

Bihar News: आरजेडी से निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि मुझे इस बारे में मीडिया से पता चला। तलाक की जानकारी भी हमें सबसे पहले मीडिया से ही मिली। बता दें कि तेज प्रताप यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: आरजेडी से निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि मुझे इस बारे में मीडिया से पता चला। तलाक की जानकारी भी हमें सबसे पहले मीडिया से ही मिली। बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर पोस्ट कर अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। लालू यादव ने उन्हें परिवार और छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

पूरा का पूरा परिवार ड्रामा कर रहा

ऐश्वर्या ने कहा, ये सब लोग मिले हुए हैं। ये चुनाव की वजह से हुआ है। पूरा का पूरा परिवार ड्रामा कर रहा है। उनसे पूछिए मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी। मेरा क्या होगा उनसे पूछिए। पूरा परिवार ड्रामा कर रहा है। ऐश्वर्या ने कहा, ये लोग सब मिले हुए हैं। ये सब चुनाव की वजह से हो रहा है। हमारे परिवार को पूरी सारी जानकारी मीडिया से मिलती है। उन्होंने कहा, हमको कुछ पता ही नहीं है, नहीं हम पहले ही मिलते। उनसे पूछिए जब हमको मारा गया तब उनका सामाजिक न्याय कहां गया। उनसे पूछिए मेरा क्या होगा?

कानूनी कार्रवाई पर ऐश्वर्या ने कहा, हम उसके बारे में बाद में बात करे तब ठीक होगा। उन्होंने कहा, आप सात साल से देख रहे हैं। सब हम ही कर रहे हैं। उन्होंने बोला कि 12 साल हो गए हैं। लालू जी को, राबड़ी जी को, तेजस्वी सबको पहले से पता होगा। मेरा न्याय कहां गया।

बता दें कि तेज प्रताप की ओर से अपनी प्रेमिका की तस्वीर शेयर करने के बाद लालू यादव ने उन पर कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी बाहर कर दिया है। लालू यादव ने यहां तक कह दिया है कि जो भी लोग उनसे संबंध रखना चाहते हैं, वे अपने विवेक से फैसला करें। वहीं लालू के इस फैसले का उनके छोटे बेटे और तेज प्रताप के भाई तेजस्वी ने भी समर्थन किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram