फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- ‘यहां आकर ऊर्जा से भर जाता हूं’

Patna News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। वे पटना में आयोजित राज्य स्तरीय किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। वे पटना में आयोजित राज्य स्तरीय किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जब भी बिहार आता हूं, ऊर्जा और उत्साह से भर जाता हूं। यह अद्भुत भूमि है। यहां भगवान बुद्ध और महावीर की तपस्या है, आचार्य चाणक्य की बुद्धिमत्ता है और चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है। बिहार की धरती भारत को नई दिशा देने वाली भूमि है।”

उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह इस विशेष दिन पर बिहार के किसानों से मिल रहे हैं।

राजधानी पटना के बापू सभागार में किसान उत्सव दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषक मित्र और करीब 5000 किसान उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स (Twitter) पर शिवराज सिंह चौहान के बिहार आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए लिखा, “आपके प्रेरक नेतृत्व में विकसित बिहार और विकसित भारत के सपने को हर किसान साकार करेगा। बिहार की धरती पर आपका अभिनंदन।”

कृषि मंत्री का यह दौरा न केवल किसानों के लिए उत्साह का कारण बना बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी भाजपा के लिए मजबूत जनसंपर्क का अवसर बना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि योजनाओं की जानकारी और तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram