फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेमरा से रांची पदयात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाने का अनुरोध किया

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अवगत कराया कि संगठन की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष दिशोम गुरु

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अवगत कराया कि संगठन की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा का सफल आयोजन हुआ।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य स्व. शिबू सोरेन के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन अभियान, पर्यावरण संरक्षण और समाज सुधारक के रूप में उनके योगदान को याद करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार केंद्र से पहल कर शिबू सोरेन को भारत रत्न से अलंकृत कराए। साथ ही, रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का भी अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, यह कदम न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मान देगा। मौके पर सदस्यों ने मुख्यमंत्री को नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की, जो शिबू सोरेन के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

बैठक में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के अध्यक्ष उत्तम यादव के अलावा दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदिया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram