फॉण्ट कनवर्टर NEW

नशा परिवार और समाज को करता है बर्बाद, DLSA कोडरमा ने किया जागरूक

KOderama News: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज बुधवार को कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर

अपनी भाषा में पढ़ें

 KOderama  News: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज बुधवार को कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगो को नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना, उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से आम लोगो को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा

। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक ऐसा अभिशाप है जो पुरे परिवार एवं समाज को आंतरिक रूप से खोखला एवं कमजोर बना देता है । उन्होंने लोगो को नसीहत दी कि लोग नशे के सेवन से हर संभव बचने का प्रयास करे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करे । जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि समाज के आम लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कई बार समाज के आम नागरिक जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने नशाखोरी से होने वाले कुप्रभाव के बारे में लोगो को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए । मौके पर पथलडिहा पंचायत के मुखिया बैजंती देवी, पंचायत समिति सदस्य रामी देवी, किरण देवी, शम्भू कुमार सिंह, शम्भू साव पीएलवी सुभाष मिस्त्री, मीरा कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram