फॉण्ट कनवर्टर NEW

भीषण गर्मी के बीच डीवीसी केटीपीएस का बड़ा कदम, श्रमिकों को किया जागरूक

Bokaro News: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) के सिविल विभाग में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को अत्यधिक गर्मी की परिस्थितियों से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक करने हेतु एक लू जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) के सिविल विभाग में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को अत्यधिक गर्मी की परिस्थितियों से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक करने हेतु एक लू जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें लू से संबंधित बीमारियों, जैसे हीट एग्जॉशन (अत्यधिक गर्मी से थकावट) एवं हीट स्ट्रोक (लू लगना), की रोकथाम के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए।
प्रतिभागियों को उपयुक्त जीवनशैली अपनाने, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने तथा दिनचर्या में आवश्यक बदलाव कर दोपहर के अत्यधिक गर्म समय में बाहर निकलने से बचने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। एवं श्रमिकों के बीच (हाइड्रेशन) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 150 ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) पैकेटों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वयन डॉ. संघमित्रा नंदी, उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य सेवाएँ) द्वारा किया गया, जिसमें केटीपीएस अस्पताल टीम के साथ 71 श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram