फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिना दवा और साइड इफेक्ट के ठीक होगा डिप्रेशन, रिनपास में आई राज्य की पहली एडवांस DTMS मशीन

रांची: राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ‘रिनपास’ (Ranchi Institute of Neuro-Psychiatry and Allied Sciences – RINPAS) को आज एक बड़ी और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिनपास परिसर में डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (DTMS)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ‘रिनपास’ (Ranchi Institute of Neuro-Psychiatry and Allied Sciences – RINPAS) को आज एक बड़ी और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिनपास परिसर में डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (DTMS) मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक मशीन के आ जाने से अब झारखंड और आसपास के राज्यों से आने वाले गंभीर मानसिक मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रिनपास को देश का सबसे आधुनिक और हाईटेक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह DTMS मशीन मानसिक रोगों के इलाज में मील का पत्थर साबित होगी। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से गैर-आक्रामक (Non-invasive) है, यानी इसके जरिए बिना किसी सर्जरी या भारी दवाओं के गंभीर अवसाद (Depression), ओसीडी (OCD) और अन्य मानसिक विकारों का सटीक इलाज किया जा सकता है।

डॉ. अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि इस आधुनिक मशीन का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब मरीजों को भी मिलना चाहिए। रिनपास के डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने बताया कि यह मशीन मस्तिष्क के गहरे हिस्सों को चुंबकीय तरंगों के जरिए सक्रिय करती है, जिससे मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार होता है। इस मौके पर रिनपास के निदेशक, वरिष्ठ चिकित्सक और कई गणमान्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram