फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बीच सड़क पर महिला टीचर की मांग में सिंदूर भरने लगा युवक, देखें वीडियो

Banka : बांका में बीच सड़क एक टीचर की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सामने आया है। 42 सेकेंड के वीडियो में लड़का जबरन महिला टीचर की मांग में सिंदूर डाल रहा है। लड़की के पिता बार-बार मुंह ढके लड़के को रोकने की कोशिश

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Banka :  बांका में बीच सड़क एक टीचर की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सामने आया है। 42 सेकेंड के वीडियो में लड़का जबरन महिला टीचर की मांग में सिंदूर डाल रहा है। लड़की के पिता बार-बार मुंह ढके लड़के को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लड़का लड़की का दुपट्टा खींच रहा है।

वीडियो में सुनाई देता हैं कि लड़का कह रहा हैं कि 8 साल साथ रहने के बाद अब ये शादी क्यों नहीं कर रही है। मुझे बर्बाद कर दिया। मैं छोड़ूंगा नहीं। वायरल वीडियो में नकाबपोश लड़का अपने दोस्त से कहता है सामान निकालो, आज हम नहीं तो ये भी नहीं। ​​​​​​लेकिन लड़की के पिता कहते दिख रहे हैं कि इस छूने नहीं दूंगा। उसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू होती है। युवती ने मामले को लेकर अमरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिक्षिका ने बताया कि वह बीपीएससी परीक्षा पास कर वह अमरपुर प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षिका है। बभनगामा निवासी सौरभ सोनू आए दिन छेड़खानी कर जबरन शादी करने का दबाव बनाता है। सोनू कभी फोन पर, कभी रास्ते में रोककर शादी करने को कहता है।

युवती का कहना है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद अमरपुर लौट रही थी। तभी सौरभ सोनू तीन-चार लड़कों के साथ बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझती तब तक सौरभ ने देशी कट्टा निकालकर उसके पिता के साथ हाथापाई कर जबरन मेरी मांग भर दी। उसका दोस्त लगातार वीडियो बना रहा था।

शिक्षिका ने बताया कि युवक से तंग आकर उसने दो महीने पहले बांका महिला थाना में युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद महिला पुलिस ने सोनू को पुलिस स्टेशन बुलाकर कड़ी चेतावनी दी थी। बॉन्ड भी भरवाया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : “प्यार में धोखा देने की सजा केवल…..” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

इस खबर को भी पढ़ें : जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी… फिर खुला भयानक राज

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram