फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी… फिर खुला भयानक राज

Garhwa : घर की बेटी का अंतिम संस्कार कर उसकी यादों में खो जाने वाले परिवार को तब जोर का झटका धीरे से लगा जब बेटी जिंदा घर लौट आई। पूरा परिवार सकते में आ गया, पर इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Garhwa : घर की बेटी का अंतिम संस्कार कर उसकी यादों में खो जाने वाले परिवार को तब जोर का झटका धीरे से लगा जब बेटी जिंदा घर लौट आई। पूरा परिवार सकते में आ गया, पर इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया। बेटी के जिंदा लौट आने की बात पुलिस तक पहुंच गई। तब पुलिस ने सोचा आखिर नदी में मिली लड़की की लाश किसकी थी? पलामू SP रीष्मा रमेशन ने इसे गंभीरता से लिया और सच सामने आ गया। खुलासा हुआ कि ऑनर किलिंग की शिकार लड़की की डेड बॉडी मिली थी। पुलिस ने शक के आधार पर पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के दो भाईयों को उठाया। दोनों भाईयों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस को बताया गया कि उसकी बहन एक लड़के से प्यार करती थी। इसी साल बहन उस लड़के के साथ भाग गई। पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। लड़की अपने घर जाने को राजी नहीं थी, तब उसे 5 मई को एक शेल्टर होम में रखा गया था। 15 मई को लड़की का परिवार उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के दो भाइयों ने बहन की हत्या कर उसकी लाश गढ़वा के भंडरिया में एक नदी में फेंक दी। नदी से लाश मिलने के बाद भंडारिया के एक परिवार ने मिली लाश पर दावा करते हुये उसे अपनी बेटी बताया। तब पुलिस ने शव को भंडारिया के परिवार को सौंप दिया। परिवार ने इस लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में बेटी के जिंदा लौट जाने के बाद यह सनसनीखेज खबर सामने आई। अनुसंधान कार्य प्रभावित न हो जाये, इसे लेकर अबतक पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

इस खबर को भी पढ़ें : नक्सालियों का डॉक्टर धराया, कहां और कैसे… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : गांव-देहात के 31 स्टूडेंटस की देश-विदेश में लगी नौकरी, क्या बोले CM… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : एक गरीब लड़की से कार में किया था गैं’गरे’प, क्या हुआ हैवानों का… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram