फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड में इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें

Ranchi : झारखंड में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुये इस साल के अंत तक होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : झारखंड में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुये इस साल के अंत तक होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके जरिये करीब 40 हजार पदों को भरा जायेगा।

CGL की परीक्षा भी होगी। जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। वहीं, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी इसी साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा।

पेपर लीक के चलते स्थगित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को एक बार फिर से लेने की तैयारी कर ली गई है। यह परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इसका रिजल्ट अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, वही इसका रिजल्ट सितंबर के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है, वहीं, इसका रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : गांव-देहात के 31 स्टूडेंटस की देश-विदेश में लगी नौकरी, क्या बोले CM… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : पेमेंट के एवज में मांगे पैसे, फिर जो सरकारी बाबू के साथ हुआ… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : शादी के समय नथ क्यों पहनती हैं लड़कियां, जानें..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram