Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

चैनपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

चैनपुर प्रखंड में दिनांक 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयुष्मान भारत कार्ड बनाने, केवाईसी अपडेट करने और कार्ड वितरण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रखंड के सभी योग्य लाभार्थियों को सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके।इस संबंध में, चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा ने जानकारी देते हुए बताया किउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में कुल 8.8 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अब तक लगभग 5.2 लाख लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है। इस अंतर को कम करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया है।बीडीओ श्री बैठा ने आगे बताया कि प्रखंड के सभी 10 पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में पंचायत स्तर पर कार्यरत वीएलई द्वारा लोगों के नए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, पुराने कार्डों का केवाईसी अपडेट किया जा रहा है और तैयार कार्डों को डाउनलोड कर लाभार्थियों के बीच वितरित किया जा रहा है।उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 18 अक्टूबर 2025 तक अपने नजदीकी पंचायत भवन में जाकर अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाएं या अपडेट कराएं। यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है कि कोई भी पात्र व्यक्ति चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *