फॉण्ट कनवर्टर NEW

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर आज होगी बैठक

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में जिलों को हो रही परेशानियों पर आज चर्चा होगी। इसे लेकर 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की जाएगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में जिलों को हो रही परेशानियों पर आज चर्चा होगी। इसे लेकर 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की जाएगी।

गृह मंत्रालय और बीपीआरएंडडी के निर्देश पर होने वाली इस बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी तैयारी पूरी रखने को कहा है।

बैठक में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखंड समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे। पलामू और सिमडेगा के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।

इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के तहत न्याय संहिता से जुड़े प्रावधानों को लागू करने में जिलों के सामने आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा होगी। अधिकारियों से समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी जानकारी ली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram