फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार युवक की जान, 40 मीटर तक घसीटा

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सागर ट्रेलर

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सागर ट्रेलर के दोनों पहियों के बीच फंस गया और वाहन उसे करीब 30 से 40 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया।

आसपास मौजूद लोगों ने जब यह मंजर देखा तो शोर मचाते हुए ट्रेलर को रुकवाया। काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल सागर को पहियों के बीच से बाहर निकाला गया और तुरंत टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सागर गोप परसुडीह के बारीगोड़ा इलाके का रहने वाला था और अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह बर्मामाइंस की एक कंपनी में हेल्पर का काम करता था और देर रात बाइक से साकची जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची बर्मामाइंस थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर सख्त रोक लगाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram