फॉण्ट कनवर्टर NEW

चार दिन से लापता टेंपो चालक, सड़क पर उतरे परिजन

नगवां मोहल्ले के रहने वाले टेंपो चालक तिलक यादव चार दिनों से लापता हैं। 13 सितंबर को वह टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन अब तक

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: नगवां मोहल्ले के रहने वाले टेंपो चालक तिलक यादव चार दिनों से लापता हैं। 13 सितंबर को वह टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

तिलक के लापता होने से घर में चिंता का माहौल है। उनकी पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को धमनिया इलाके से तिलक का टेंपो लावारिस हालत में मिला है। टेंपो बरामद होने के बाद पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से तिलक के मोबाइल और दूसरे संभावित सुरागों की जांच कर रही है।

इधर, तिलक की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और टेंपो चालक संघ के सदस्यों ने चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क को न्यू कोर्ट मोड़-विकास भवन चौक के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष राजू दबगर ने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी तिलक का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द तलाश अभियान तेज करने की मांग की।

जाम की सूचना पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और एएसआई दुखीराम महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

एसडीपीओ ने बताया कि तिलक की तलाश में पुलिस की विशेष टीम झारखंड और बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही तिलक को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram