फॉण्ट कनवर्टर NEW

साईं मोटर्स परिसर में तड़के लगी भीषण आग, धू-धू कर जली कार

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक कार में आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक कार में आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकाश हिस्सा जल चुकी थी।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram