फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

क्या सच होगी जापानी बाबा की भविष्यवाणी? टोकारा द्वीप में 5 जुलाई को आएगा महाविनाशकारी भूकंप!

World News: जापान के टोकारा द्वीप समूह के लोग खौफ में हैं। उनके खौफ की वजह है एक भविष्यवाणी…। मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी जो बाबा बेंगा के नाम से भी मशहूर हैं उन्होंने अपनी सालों पहले लिखी किताब ‘द फ्यूचर आई सॉ’ किताब में एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: जापान के टोकारा द्वीप समूह के लोग खौफ में हैं। उनके खौफ की वजह है एक भविष्यवाणी…। मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी जो बाबा बेंगा के नाम से भी मशहूर हैं उन्होंने अपनी सालों पहले लिखी किताब ‘द फ्यूचर आई सॉ’ किताब में एक ऐसी भविष्यवाणी की थी, जिसके अब सच होने का डर सता रहा है। दरअसल उन्होंने जापान में 5 जुलाई 2025 को एक भयंकर भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जिससे ऐसा महा-सुनामी उठेगा जो कि पूरे जापान को तबाह कर देगा।

5 जुलाई आने में 3 दिन बाकी हैं और टोकारा द्वीप समूह में अभी से लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी कागोशिमा प्रान्त में स्थित इन टापू पर शनिवार से अब तक 500 के करीब भूकंप आ चुके हैं। भले ही अभी तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार आ रहे इन भूकंपों के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि जापानी बाबा तात्सुकी की भविष्यवाणी कहीं सच साबित नहीं हो जाए।

बाबा तात्सुकी ने किताब में लिखा कि एक दिन जापान के कई शहर समुद्र में समा जाएंगे, पानी उबलने लगेगा, बुलबुले उठेंगे और 2011 के तोहोकु भूकंप और सुनामी से भी बड़ी तबाही होगी और यह सब 5 जुलाई 2025 को होग। ऐसी स्पष्ट तारीख के साथ की गई भविष्यवाणी ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। टोकारा द्वीपों पर अब तक दो सबसे शक्तिशाली झटके आ चुके हैं, जिनकी तीव्रता 5.1 मापी गई। हालांकि ये झटके इतनी तीव्रता के नहीं थे कि इमारतें ढह जाएं, लेकिन घरों में बैठे लोगों को महसूस हुए और दीवारों से लटकती चीज़ें हिलने लगी थीं।

मीडिया रिपोर्ट में एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल जो भूकंप आ रहे हैं, वे किसी भी बड़े या विनाशकारी भूकंप के संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये भूकंपीय गतिविधियां उस प्रकार की नहीं हैं जैसी नानकाई ट्रफ जैसी बड़ी दरार में होती हैं, जहां मेगा-क्वेक की संभावना होती है। फिर भी उन्होंने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक 6 तीव्रता का भूकंप आ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना होगा।

यह पहला मौका नहीं है जब टोकारा द्वीपों ने इतनी भूकंपीय गतिविधि दर्ज की हों। सितंबर 2023 में भी यहां 15 दिनों में 346 झटके महसूस किए गए थे। इस द्वीप समूह की 12 में से 7 टापुओं पर लोग रहते हैं, कुल आबादी करीब 700 है और यहां सक्रिय ज्वालामुखी भी मौजूद हैं।

बता दें जनवरी 2024 में जापान के नोटो प्रायद्वीप में आए भयानक भूकंप की यादें अभी भी लोगों के दिलों में ताज़ा हैं, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में तात्सुकी की भविष्यवाणी और मौजूदा भूकंपीय गतिविधि ने देश में सामूहिक चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि जापानी अधिकारी फिलहाल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram