फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी का झांसा देकर युवती से दु’ष्कर्म, पहले से शादीशुदा निकला आरोपी

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का आरोप

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का आरोप है।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की ही एक युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने कहा है कि सेवा नगर का रहने वाला गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा, जो पहले से शादीशुदा है, ने उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती को पता चला कि युवक पहले से विवाहित है तो उसने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुवा थाना कांड संख्या 39/25, दिनांक 18 अगस्त 2025, धारा 69 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा, पिता करण करुवा को विधिवत गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram