फॉण्ट कनवर्टर NEW

फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाता हो सकता है खाली : अर्थसूत्र संवाद में DSP श्रीनिवास ने दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

Ranchi : बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम के तहत बोड़ेया पंचायत भवन में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें साइबर डीएसपी श्रीनिवास ने ग्रामीणों और बोड़ेया हाईस्कूल के छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। डीएसपी श्रीनिवास ने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम के तहत बोड़ेया पंचायत भवन में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें साइबर डीएसपी श्रीनिवास ने ग्रामीणों और बोड़ेया हाईस्कूल के छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।

डीएसपी श्रीनिवास ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराधी बेहद सक्रिय हैं और लोग बिना सतर्कता के अपने बैंक खातों की जानकारी साझा कर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी मैसेज या लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाता पूरी तरह खाली हो सकता है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर विश्वास ना करें और न ही OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया सोमा उरांव ने की। इस दौरान साइबर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने भी लोगों को समझाया कि ठग आमतौर पर लालच का सहारा लेते हैं और दोगुनी रकम देने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सिर्फ बैंकिंग माध्यमों से ही लेन-देन करें और किसी भी अनाधिकृत माध्यम से ट्रांजैक्शन से बचें।

हाईस्कूल के प्राचार्य आनंद कुमार मिंज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पैसे कमाने का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं होता। इसलिए प्रलोभन से बचें और बचत की आदत डालें, जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके।

अर्थसूत्र संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को व्यक्तिगत वित्त, बचत, इमरजेंसी फंडिंग, जिम्मेदार उधारी और धोखाधड़ी से बचाव जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया जाता है। कार्यशालाओं और संवाद सत्रों के जरिए यह पहल ग्रामीण समाज को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

मौके पर साइबर थाना इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह, संतु महतो, उप मुखिया रजनी, पंचायत सचिव प्रमिला, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram