फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंतिम संस्कार में जाने निकले परिवार पर टूटा कहर, 10 साल की बच्ची की मौके पर मौत

East Singhbhum News : जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एनएच-49 पर बड़शोल थाना क्षेत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum News : जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एनएच-49 पर बड़शोल थाना क्षेत्र के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ुवा गांव निवासी बिरेन खिलाड़ी (45) अपनी पत्नी अनुपमा खिलाड़ी और बेटी अन्नपूर्णा खिलाड़ी (10) के साथ हल्दीपोखर जा रहे थे। वे अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बड़शोल के पास खड़गपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक (डब्लूबी 33 एफ 3612) अचानक उनकी बाइक से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। मासूम अन्नपूर्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर चोटों से कराह उठे।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़शोल थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव और एएसआई कुलदीप ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया और घायलों को तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस मुश्किल घड़ी में खेड़ुवा पंचायत की मुखिया सुलेखा सिंह ने भी घायलों के उपचार और मदद में अहम भूमिका निभाई। अन्नपूर्णा, जो कि कक्षा 5 की छात्रा थी, पढ़ाई में होनहार और शिक्षकों की चहेती थी। उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर कोई इस हादसे को लेकर गमगीन है।

बड़शोल पुलिस ने CHC पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, माता-पिता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram