Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | छोटी सी पारिवारिक झड़प ने ली खतरनाक मोड़, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जान
Jharkhand

छोटी सी पारिवारिक झड़प ने ली खतरनाक मोड़, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब रात के लगभग 9:30 बजे एक महिला ने पारिवारिक झगड़े से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी बसंती लकड़ा (32 वर्ष), पति भूषण लकड़ा, ने चैनपुर थाना के समीप पोस्ट ऑफिस परिसर में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

हालांकि, राहगीरों की सतर्कता और थाना के सिपाहियों की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बचा ली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि महिला फांसी के फंदे से झूल रही है, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला नशे की हालत में थी और इससे पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि वह एक मामूली पारिवारिक झड़प से आहत होकर यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हुई।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और महिला के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक अनमोल जान बचाई जा सकी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chainpur Incident. Chainpur थाना Family Dispute jharkhand news Police Action Woman Attempted Suicide आत्महत्या की कोशिश झारखंड समाचार झारखंड समाचार। English में: Woman Attempted Suicide पारिवारिक झगड़ा पुलिस कार्रवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई महिला की जान बचाई गई महिला सुरक्षा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Faizal Haque

    Related Posts

    बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

    July 16, 2026

    शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

    July 16, 2026

    RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 16, 2026
    Today’s Horoscope
    © 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
    • About
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Adsense

    Home

    News

    Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

    Web Stories

    WhatsApp

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.