Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | पारा शिक्षक की बेटी गीतांजलि बनी JAC मैट्रिक टॉपर, रिजल्ट में कोडरमा जिला पहला स्थान
Jharkhand

पारा शिक्षक की बेटी गीतांजलि बनी JAC मैट्रिक टॉपर, रिजल्ट में कोडरमा जिला पहला स्थान

By Samsul HaqueMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें हजारीबाग की रहने वाली गीतांजलि ने पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया। 98.60% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गीतांजलि ने न केवल अपने परिवार बल्कि इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और पूरे जिले का मान बढ़ाया।

गीतांजलि ने संगीत और विज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। गीतांजलि का कहना है कि उसने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।

गीतांजलि मूल रूप से गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के मरकी गांव की निवासी है। उसके पिता उमेश पाल एक पारा शिक्षक हैं और मां एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा गीतांजलि की शिक्षा को प्राथमिकता दी। गीतांजलि ने बताया, “मेरे माता-पिता ने मुझ पर हमेशा विश्वास रखा और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत बनी।”

परीक्षा के बाद गीतांजलि कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है और उसका सपना है डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना।

रिजल्ट में कोडरमा पहला, पाकुड और जामताडा दूसरे और तीसरे स्थान पर, रांची का स्था‍न 21वां

वहीं, जैक की ओर से मंगलवार को जारी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट में राज्य भर में एक बार पुन: कोडरमा जिला पहले स्थान पर रहा। पाकुड दूसरे और जामताडा का तीसरा स्थान रहा।

वहीं राजधानी रांची की स्थिति दयनीय रही। 24 जिलों में से रांची जिले का स्थान 21 वां रहा।

रिजल्ट के अनुसार कोडरमा में 97.831 प्रतिशत रहा। वहीं पाकुड में 96.830, जामताडा में 96.337 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं रांची में 87.323 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसके अलावा जिलावार रिजल्ट लातेहार 96.268, साहेबगंज 96.236, बोकारो 95.782, हजारीबाग 94.644, पलामू 94.092, देवघर 94.014, दुमका 93.923, गिरिडीह 93.392, चतरा 92.443, धनबाद 91.550, गोडडा 91.484, गढवा 90.450, पूर्वी सिंहभूम 90.115, रामगढ 89.228, सिमडेगा 88.436, खूंटी 88.005, गुमला 87.846, सरायकेला-खरसावां 85.030, लोहरदगा 84.437 तथा पश्चिमी सिंहभूम का रिजल्ट 80.412 प्रतिशत रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Geetanjali Hazaribagh Topper JAC JAC Matric Topper 2025 JAC मैट्रिक टॉपर 2025 Jharkhand Board Result 2025 Koderma District Top NEET Preparation Jharkhand Student कोडरमा जिला टॉप गीतांजलि हजारीबाग टॉपर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 नीट तैयारी झारखंड छात्रा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.