[the_ad id="5983"]

झारखंड मैट्रिक परीक्षा परिणाम में फुसरो के छात्रों ने लहराया परचम

झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम के साथ ही अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्कूल परिवार, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे। विद्यालय के सचिव अमित कुमार

झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम के साथ ही अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्कूल परिवार, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे।

विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, स्टाफ क्वार्टर शिशु मंदिर के सचिव सुमित बंसल, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडे और मकोली शिशु मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने विद्यालय पहुंचकर टॉप रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के टॉप 5 रैंक इस प्रकार रहे:

  • राहुल कुमार – 476 अंक (500 में से) – विद्यालय में प्रथम व बोकारो जिले में टॉप-5 में स्थान

  • लक्ष्मी कुमारी – 444 अंक

  • अमित कुमार – 434 अंक

  • चांदनी कुमारी – 429 अंक

  • अभिनव कुमार सिंह – 428 अंक

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “गुरु एक सड़क की तरह होता है जो दूसरों को मंज़िल तक पहुंचाता है।”

परीक्षा प्रमुख साधन चंद्र धर एवं सह प्रमुख उमाशंकर ने भी रिजल्ट को लेकर गहरी रुचि दिखाई। परीक्षा में कुल 163 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें से 130 ने प्रथम श्रेणी, 29 ने द्वितीय और 4 छात्रों का परिणाम विचाराधीन रहा।

विद्यालय परिवार ने राहुल कुमार की विशेष सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। सभी शिक्षकों व उपस्थित अधिकारियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.