[the_ad id="5983"]

पूर्वी सिंहभूम में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौ’त

Jharkhand News: जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल

Jharkhand News: जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पदन मांझी (37) और बबलू हेंब्रम एक होटल से खाना खाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर बामनी चौक के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पटमदा सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पदन मांझी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहते थे। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.