फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में नक्सली ऑपरेशन: मनीष यादव मारा गया, कुंदन खरवार दबोचा गया

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच जंगल में रविवार देर रात पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच जंगल में रविवार देर रात पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी नक्सली मनीष यादव मारा गया, जबकि 10 लाख रुपये का इनामी कुंदन खरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

डीआईजी पलामू वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। बताया गया कि मनीष यादव अपने कुछ साथियों के साथ दौना गांव के जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने रात करीब 2 बजे ऑपरेशन शुरू किया और पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया।

नक्सलियों ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से चली गोलीबारी में मनीष यादव ढेर हो गया। वहीं, कुंदन खरवार नामक शीर्ष नक्सली कमांडर को मौके से गिरफ्तार किया गया। वह कई बड़े नक्सली मामलों में वांछित था और उस पर सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

घटनास्थल से पुलिस ने दो राइफलें भी बरामद की हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य छिपे नक्सलियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है, जिससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram