Skip to content
Log In
बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील

गुमला में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौ’त, परिजनों में शोक

Jharkhand News: चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के परसा ग्राम स्थित कोतरीझरिया नामक स्थान पर बुधवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय युवक रोहित रॉय की जान चली गई। रोहित रॉय, जो वर्तमान में एम.एल.ए. रोड, चैनपुर में रहते थे और मूल रूप से पटना जिले के कस्तूरबा कॉलोनी, बाजार समिति थाना बहादुरपुर के निवासी थे, इस दुर्घटना के शिकार हुए।

बताया जा रहा है कि रोहित बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से डुमरी से अपने काम की जगह जारडा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन

हादसे के बाद रोहित के बड़े भाई द्वारा लगातार उन्हें फोन किया जा रहा था, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो पा रही थी। सुबह जब गांव के ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर रोहित का शव देखा, तो उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने सूचना मिलते ही रोहित के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। इस दुखद घटना से रोहित के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *