फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड 2025 में रांची बना ओवरऑल चैंपियन, छात्रों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

Ranchi News : रांची जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का लोहा मनवाया है। राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड 2025 में रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2025 को बिरसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का लोहा मनवाया है। राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड 2025 में रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2025 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया गया था।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने पदक विजेता प्रतिभागियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और आगे राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ शारीरिक शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

बालक और बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

बालक वर्ग में कक्षा 6 से 8 श्रेणी में रांची के कुल 4 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कक्षा 9 से 10 श्रेणी में 3 प्रतिभागियों ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, बालिका वर्ग में कक्षा 9 से 10 की 4 छात्राओं ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में रांची जिले के प्रतिभागियों ने कुल 1800 से अधिक अंक अर्जित किए, जिससे रांची जिला ओवरऑल चैंपियन घोषित हुआ।

अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी रांची की योग प्रतिभा

इस राज्यस्तरीय चयन के बाद अब रांची जिले के प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 15 से 18 जून 2025 तक एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कन्याकुमारी, तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी।

यह उपलब्धि रांची जिले के लिए गर्व की बात है और यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। जिला प्रशासन द्वारा इन प्रतिभागियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram