Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में सीजफायर के बाद जनजीवन पटरी पर
India

राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में सीजफायर के बाद जनजीवन पटरी पर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 11, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। बॉर्डर से सटे राज्यों—राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हरियाणा—में जनजीवन वापस पटरी पर लौट रहा है। बाजार खुलने लगे हैं, ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है और स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं तथा परिवहन सेवाएं बहाल हो रही हैं।

राजस्थान में लौटी चहल-पहल
सीजफायर के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में हालात सामान्य हो गए हैं। पहले जहां लोगों ने गांव छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिया था, वहीं अब लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। बाजारों में आम दिनों जैसी रौनक नजर आ रही है। हालांकि, रविवार सुबह जैसलमेर के पोहड़ा गांव में पुराने हैंड ग्रेनेड और कुछ जंग लगे कारतूस मिलने से हलचल मच गई। बाड़मेर में भी तड़के आसमान से एक संदिग्ध वस्तु गिरने की खबर है जिसे सेना ने अपने कब्जे में ले लिया।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी सामान्य स्थिति
पठानकोट और अमृतसर में रात के समय धमाकों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की कि ये धमाके किस चीज के थे। जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में बगलिहार और सालार डैम के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे यह संकेत मिला कि अब सरकार सामान्य प्रशासनिक गतिविधियों की ओर लौट रही है।

गुजरात में ड्रोन अलर्ट के बावजूद सामान्य जनजीवन
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात करीब 10 बजे पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिनकी पुष्टि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने की। इसके बाद भुज में सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया। नालिया और जखाऊ में करीब 15 धमाके सुनाई दिए। हालांकि, फिलहाल बॉर्डर पर कोई ताजा हमला नहीं हुआ है और ब्लैकआउट की स्थिति को हटा लिया गया है।

हरियाणा में बहाल हो रही सेवाएं
सीजफायर के बाद हरियाणा में भी हालात सामान्य होने लगे हैं। हिसार एयरपोर्ट को 16 मई से दोबारा शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। एलायंस एयर की अयोध्या के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने भी 12 मई से परीक्षा कार्यक्रम फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

रेलवे सेवाएं बहाल, लोग राहत में
भारतीय रेलवे ने युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया था। अब सीजफायर के बाद कई ट्रेनें बहाल की गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से 14731 दिल्ली-बठिंडा, 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर, 14732 बठिंडा-दिल्ली, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला, 54636 लुधियाना-हिसार, और 54635 हिसार-लुधियाना शामिल हैं। अंबाला मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रेनें अब रूटीन के अनुसार संचालित होंगी।

सीजफायर के बावजूद सतर्कता बरकरार
हालांकि सीजफायर की घोषणा के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक कर इसका उल्लंघन किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने हमले रोक दिए। गृह मंत्रालय ने भारतीय सेना को हर परिस्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.