उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरी महिला को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
कपकोट पुल के पास अनियंत्रित हुई स्कूटी
यह भी पढ़ें: जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने
पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपकोट निवासी 40 वर्षीय गंगा देवी (पत्नी कुंदन सिंह) और पालाडुंगरी निवासी 32 वर्षीय आनंदी देवी (पत्नी हीरा सिंह) गुरुवार को स्कूटी पर सवार होकर कपकोट से भराड़ी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान कपकोट पुल के समीप अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।
108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल महिलाओं को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंगा देवी के सिर में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। वहीं, आनंदी देवी को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
संबंधित खबरें
- उत्तराखंड जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने
- उत्तराखंड 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
- उत्तराखंड संत रविदास के विचारों को जमीन पर उतार रही सरकार, CM धामी ने बताई योजनाएं
- उत्तराखंड टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात










