Skip to content
Log In
गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी कोलकाता नगर निगम चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में सुनवाई का सुझाव सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी किशनगंज में पशुपालकों को मिली राहत, एक ही शिविर में 700 से अधिक पशुओं का इलाज नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र रांची में नशे के खिलाफ प्रशासन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की मांग, राज्यपाल से मिला कर्मचारी संघ झारखंड में आधुनिक पुलिस रिकॉर्ड रूम की शुरुआत, धनबाद में IG ने किया उद्घाटन

पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

पलामू के पुराने जीएलए कॉलेज परिसर में पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने के बाद अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने विरोध जताया है। संगठन ने कॉलेज परिसर में पेड़ काटने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

पलामू। पलामू के पुराने जीएलए कॉलेज परिसर में पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने के बाद अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने विरोध जताया है। संगठन ने कॉलेज परिसर में पेड़ काटने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

आपसू ने चेतावनी दी है कि अगर कॉलेज परिसर में एक भी पेड़ काटा गया, तो संगठन की ओर से ‘चिपको आंदोलन 2.0’ शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

विकास के नाम पर पेड़ काटने का विरोध

आपसू नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर के पुराने और छायादार पेड़ों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। संगठन ने पेड़ों की कटाई से जुड़े फैसले और संबंधित अनुमति की जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की है।

पेड़ काटे गए तो शुरू होगा आंदोलन

आपसू नेता राहुल कुमार दुबे ने कहा कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, जंगल उजाड़ने का केंद्र नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर में एक भी पेड़ काटा गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और चिपको आंदोलन शुरू करेगा।

वहीं, नेता कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यदि किसी विकास कार्य के लिए पेड़ों को हटाना जरूरी बताया जा रहा है, तो पहले उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन होना चाहिए। साथ ही पेड़ों को बचाने के दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रांची में नशे के खिलाफ प्रशासन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

कॉलेज प्रशासन के सामने रखीं ये मांगें

आपसू ने कॉलेज परिसर में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने, पुराने पेड़ों का संरक्षण करने और कटाई से संबंधित अनुमति सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके अलावा विकास कार्यों में पेड़ों को बचाने के वैकल्पिक उपाय अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की भी मांग की गई है।

संगठन ने साफ किया है कि पर्यावरण की कीमत पर किसी भी तरह का विकास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *