नई दिल्ली। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड परिसीमन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में वापस भेजने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट इस मामले के कानूनी पहलुओं पर फैसला नहीं करता, तब तक नगर निगम चुनाव को टालना उचित होगा।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में चुनाव की घोषणा पर कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक अभी जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच फिर करेगी सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संकेत दिया कि इस मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में भेजा जा सकता है। डिवीजन बेंच मामले से जुड़े कानूनी और अन्य पहलुओं पर विचार कर नए निर्देश जारी करेगी।
वार्ड परिसीमन पर राज्य सरकार से सवाल
इससे पहले सोमवार को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची ने राज्य सरकार के अधिकारों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि जब कोलकाता नगर निगम का निर्वाचित बोर्ड मौजूद नहीं है, तो कानून की धारा 601 के तहत उसकी सिफारिश कैसे ली जा सकती है।
सरकार ने प्रक्रिया को बताया पारदर्शी
राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि याचिका में वार्डों की संख्या बढ़ाने को चुनौती नहीं दी गई है। विवाद केवल वार्डों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण को लेकर है।
यह भी पढ़ें: महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR
सरकार ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। इसके लिए 10 अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। कुल 285 सुनवाई नोटिस जारी किए गए और दो चरणों में आपत्तियां सुनी गईं। इसके अलावा सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की गई थी।
144 से बढ़ाकर 209 किए गए वार्ड
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता नगर निगम के वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 करने का फैसला किया है। वहीं, हावड़ा नगर निगम के वार्डों की संख्या 50 से बढ़ाकर 68 कर दी गई है।
इस फैसले को अवैध बताते हुए माकपा नेता दीपू दास ने 11 सितंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
6 नवंबर से चुनाव की घोषणा पर रोक
कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 6 नवंबर को आदेश दिया था कि एकल पीठ में याचिका का निपटारा होने तक नगर निगम चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती। राज्य सरकार ने इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
वहीं, हावड़ा नगर निगम के वार्ड परिसीमन से जुड़ा मामला अभी भी कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है।
संबंधित खबरें
- भारत मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
- भारत महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR
- भारत चार्ट बनने के बाद RAC टिकट किया रद्द, रेलवे पर लगा 25 हजार का जुर्माना
- भारत राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई का निर्देश







