Skip to content
Log In
गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी कोलकाता नगर निगम चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में सुनवाई का सुझाव सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी किशनगंज में पशुपालकों को मिली राहत, एक ही शिविर में 700 से अधिक पशुओं का इलाज नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र रांची में नशे के खिलाफ प्रशासन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की मांग, राज्यपाल से मिला कर्मचारी संघ झारखंड में आधुनिक पुलिस रिकॉर्ड रूम की शुरुआत, धनबाद में IG ने किया उद्घाटन

झारखंड में आधुनिक पुलिस रिकॉर्ड रूम की शुरुआत, धनबाद में IG ने किया उद्घाटन

पुलिस विभाग के पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और जरूरत के समय आसानी से उपलब्ध कराने के लिए धनबाद में आधुनिक रिकॉर्ड रूम तैयार किया गया है। बुधवार को बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा

धनबाद। पुलिस विभाग के पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और जरूरत के समय आसानी से उपलब्ध कराने के लिए धनबाद में आधुनिक रिकॉर्ड रूम तैयार किया गया है। बुधवार को बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जिला समाहरणालय में इसका उद्घाटन किया।

इस नई व्यवस्था से पुलिस को पुराने आपराधिक मामलों से जुड़े रिकॉर्ड खोजने में काफी सहूलियत होगी। अब जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर कम समय में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

पुराने मामलों की जांच में मिलेगी मदद

उद्घाटन के बाद IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पुराने दस्तावेजों का विशेष महत्व होता है। किसी आपराधिक मामले की जांच और उसके निष्पादन में पुराने रिकॉर्ड अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इनका सुरक्षित रखरखाव जरूरी है।

एसएसपी की पहल से हुआ निर्माण

IG ने कहा कि एसएसपी प्रभात कुमार के प्रयास से धनबाद पुलिस के रिकॉर्ड रूम को आधुनिक बनाया गया है। इसका उद्देश्य पुराने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखना और जरूरत के समय आसानी से उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड में इस तरह की आधुनिक सुविधा धनबाद में उपलब्ध कराई गई है। इससे पुलिस विभाग के कामकाज में तेजी आने और कार्यप्रणाली बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

उद्घाटन समारोह में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस याकूब मोहम्मद समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *