Skip to content
Log In
यूपी पुलिस में बड़ा उलटफेर, 10 आईपीएस समेत 28 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर शनिदेव से यमराज तक, जानिए सूर्यदेव के परिवार में कौन-कौन हैं शामिल कपूर के बिना अधूरी क्यों मानी जाती है आरती? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! कमजोर होता है शुक्र ग्रह? हनुमान जी का ऐसा मंदिर जहां लिखकर लगाते हैं अर्जी, एक साथ दिखते हैं नौ स्वरूप दिसंबर 2026 में कब-कब हैं व्रत और त्योहार? उत्पन्ना एकादशी से गीता जयंती तक पूरी लिस्ट Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिली राहत मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता, भारत टॉप-30 में JSHPS ने जारी किया भर्ती विज्ञापन, 20 हजार से 1 लाख तक मिलेगा मानदेय कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

शनिदेव से यमराज तक, जानिए सूर्यदेव के परिवार में कौन-कौन हैं शामिल

संज्ञा और छाया थीं सूर्यदेव की दो पत्नियां, शनिदेव, यमराज, यमुना और अश्विनी कुमारों समेत जानिए उनकी संतानों की रोचक पौराणिक कथा।

सनातन धर्म में रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। समाज में यश, तेज और मान-सम्मान हासिल करने के लिए लोग रविवार को सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना और अर्घ्य देते हैं। लेकिन क्या आप सूर्यदेव के विशाल परिवार के बारे में जानते हैं? पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्यदेव का परिवार काफी बड़ा है, जिसमें उनकी संज्ञा और छाया नाम की दो पत्नियां और कुल दस संतानें शामिल हैं। इनमें मृत्यु के देवता यमराज, न्याय के देवता शनिदेव, वैवस्वत मनु जैसे पुत्र और पुण्यदायिनी यमुना जैसी बेटियां हैं।

सूर्यदेव की प्रथम पत्नी का नाम संज्ञा और दूसरी पत्नी का नाम छाया है। देवशिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा जब सूर्यदेव का प्रचंड तेज सहन नहीं कर पाईं, तो वे अपनी ही प्रतिरूप ‘छाया’ को अपनी जगह पत्नी के रूप में छोड़कर तपस्या करने चली गईं। लंबे समय तक सूर्यदेव छाया को ही संज्ञा समझकर उनके साथ रहते रहे और इस रहस्य का खुलासा काफी बाद में हुआ। संज्ञा से सूर्यदेव को जुड़वां अश्विनी कुमारों सहित कुल छह संतानें प्राप्त हुईं, जबकि छाया से उनकी चार संतानें हुईं।

यह भी पढ़ें: कपूर के बिना अधूरी क्यों मानी जाती है आरती? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

सूर्य और संज्ञा की पहली संतान धर्मराज या यमराज हैं, जो सूर्य के सबसे बड़े पुत्र हैं। दूसरी संतान और ज्येष्ठ पुत्री यमी यानी यमुना नदी हैं, जो माता संज्ञा को सूर्यदेव से मिले आशीर्वाद के कारण पृथ्वी पर पवित्र नदी के रूप में प्रसिद्ध हुईं। तीसरी संतान वैवस्वत मनु हैं, जो वर्तमान (सातवें) मन्वन्तर के अधिपति हैं। प्रलय के बाद संसार का पुनर्निर्माण करने वाले प्रथम पुरुष बनने के साथ ही उन्होंने ‘मनुस्मृति’ की रचना की थी।

जब देवशिल्पी विश्वकर्मा ने सूर्यदेव को संज्ञा के तपस्या करने जाने का सच बताया, तो सूर्यदेव ने अपना तेज कम किया और घोड़े का रूप धारण कर संज्ञा के पास पहुंचे। उस समय संज्ञा भी अश्विनी यानी घोड़ी के रूप में तप कर रही थीं। दोनों के मिलन से जुड़वां अश्विनीकुमारों (नासत्य और दस्त्र) का जन्म हुआ, जो देवताओं के वैद्य बने। मान्यता है कि महर्षि दधीचि से मधु-विद्या सीखने के लिए उनके धड़ पर घोड़े का सिर लगाया गया था। संज्ञा से सूर्य की छठी और सबसे छोटी संतान रेवंत हैं, जो उनके पुनर्मिलन के बाद जन्मे और निरंतर सूर्यदेव की सेवा में रहते हैं।

वहीं, सूर्य और छाया की प्रथम संतान शनिदेव हैं, जिन्हें कर्मफल दाता और न्यायाधिकारी कहा जाता है। जन्म से ही पिता से वैर भाव रखने वाले शनिदेव को भगवान शिव के वरदान से नवग्रहों में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। छाया और सूर्य की पुत्री तप्ति का विवाह सोमवंशी राजा संवरण से हुआ, जिनसे कुरुवंश के संस्थापक राजर्षि कुरु का जन्म हुआ। इनकी तीसरी संतान विष्टि ‘भद्रा’ के रूप में नक्षत्र लोक में गईं। काले वर्ण, लंबे केश और बड़े दांतों वाली भद्रा का स्वभाव भी शनि की तरह उग्र था, जिसे नियंत्रित करने के लिए ब्रह्मा जी ने उन्हें पंचांग के प्रमुख अंग ‘विष्टि करण’ में स्थान दिया। छाया की चौथी संतान सावर्णि मनु हैं, जो अगले यानी आठवें मन्वन्तर के अधिपति होंगे।

यह भी पढ़ें: नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! कमजोर होता है शुक्र ग्रह?

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *