नई दिल्ली। गुरु नानक जयंती के मौके पर मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट सोना 1,370 रुपये से लेकर 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सोने की कीमतों में तेजी के बाद देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये से 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,010 रुपये से 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार
दिल्ली में सबसे ऊंचे स्तर पर सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,26,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इन शहरों में भी बढ़े सोने के दाम
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,620 रुपये तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी तेजी
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
सोने के भाव में तेजी के बीच चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी सोमवार के भाव 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बिक रही है। इस तरह मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया।
संबंधित खबरें
- भारत गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार
- भारत पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
- भारत ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद
- राजनीति बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप







