फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य गठन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य गठन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनिया गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं ने भी अलग झारखंड के गठन में अहम भूमिका निभाई थी।

मंत्री ने कहा कि झारखंड का निर्माण लंबे संघर्ष, कई नेताओं के प्रयास और उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुने गए मझगांव विधायक निरल पूर्ति को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

निरल पूर्ति के गुणों से दूसरे विधायकों को सीखने की जरूरत

राधाकृष्ण किशोर ने निरल पूर्ति की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठता, बेहतर सोच और जवाबदेही जैसे गुण हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उनके काम करने के तरीके से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विधायिका और कार्यपालिका के बीच तालमेल जरूरी

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर

अपने संबोधन में मंत्री ने संसदीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधायिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल विधायिका के प्रयास से व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती, बल्कि कार्यपालिका को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों और दिए गए प्रस्तावों का समय पर जवाब मिलना चाहिए। विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी राज्य का विकास तेजी से हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram