बोकारो: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 से 29 नवंबर 2026 तक रोलिंग ब्लॉक के तहत रेलवे ट्रैक और तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यह काम किया जाएगा। इसके कारण आद्रा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
यह भी पढ़ें: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी:
- ट्रेन संख्या 60846/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 23 से 29 नवंबर तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 24, 27 और 29 नवंबर को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 23 से 29 नवंबर तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68053/68054 आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू 23, 25, 26 और 28 नवंबर को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 24, 27 और 29 नवंबर को रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों का परिचालन आद्रा तक ही होगा
ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 24, 26, 27 और 29 नवंबर को आद्रा स्टेशन से ही शुरू और समाप्त होगी। इन तारीखों में आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर
वहीं, ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 26 नवंबर को आद्रा स्टेशन से ही शुरू और समाप्त होगी। इस दिन आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 23, 25 और 28 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से चलेगी
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 नवंबर को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से खड़गपुर स्टेशन से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।



