Skip to content
Log In
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सुबह कोहरा छाने के साथ सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जबकि मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश तथा पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है।

नवंबर के आखिरी हफ्ते में सुबह की हल्की धुंध और शाम की सिहरन अब साफ संकेत दे रही है कि रजाई और गर्म कपड़ों का असली मौसम आ चुका है। रविवार की सुबह जहां यूपी, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में कोहरा छाया रहा, वहीं दिन में भी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। एक दिन पहले हवा की गति बेहद कम होने की वजह से प्रदूषण का असर देखा जा रहा था। हालांकि आज हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।

चक्रवात के असर से देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

कई राज्यों में चक्रवात अकवान के असर की वजह से बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, मिजोरम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। फिलहाल दिल्ली और यूपी में ज्यादा बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

उत्तर प्रदेश में गिरेगा पारा, कई जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा

उत्तर प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है और रात का तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। मथुरा, अलीगढ़, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बहराइच और वाराणसी में 23 नवंबर को भी सुबह कोहरा छाया रह सकता है। बाकी इलाकों में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है।

बिहार और झारखंड के इन जिलों में बरसेंगे बादल

बिहार और झारखंड के कई जिलों में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देगा, जिस वजह से बारिश की संभावना है। बिहार के मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, गया, कटिहार, अरवल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, गोपालगंज और जमुई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड के गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और लातेहार में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पंजाब-हरियाणा में शुष्क मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में ठंड तेजी से बढ़ेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, सोलन, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पुडुचेरी और कराइकल में 22 और 23 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *