जब लोको पायलट खुद कागज पर लिखकर दे कि ब्रेक पावर बेअसर है और प्रेशर छोड़ने पर भी ब्रेक नहीं लग रहे, तब भी गाड़ी को हरी झंडी मिल जाना सिस्टम की संवेदनहीनता और लापरवाही की हद दिखाता है। यह गनीमत रही कि रैक खाली था और 463 किलोमीटर के लंबे सफर में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, वरना एक छोटी सी चूक कितने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल सकती थी, इसकी कल्पना ही सिहरा देती है।
अक्टूबर महीने में एक खाली वंदे भारत ट्रेन का रैक खराब ब्रेकिंग सिस्टम के बावजूद झारखंड से उत्तर प्रदेश तक करीब 463 किलोमीटर का लंबा सफर तय करता रहा। हैरानी की बात यह है कि रास्ते में लोको पायलटों की बार-बार की चेतावनी के बाद भी ट्रेन को नहीं रोका गया। मामला उजागर होने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इसे एक बड़ी सुरक्षा में लापरवाही मानते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना 24 अक्टूबर की है, जो हाल ही में असम में हुई कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की दुर्घटना से ठीक कुछ दिन पहले हुई थी, जिसमें भी इसी तरह की लापरवाही के आरोप लगे थे।
यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
ब्रेक सिस्टम के एकीकरण की अनदेखी और जांच के आदेश
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस खाली वंदे भारत चेयर कार वाले रैक को एक मालगाड़ी के इंजन की मदद से झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी ले जाया जाना था। नियमों के मुताबिक, पूरे सफर के लिए पैसेंजर ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को मालगाड़ी के इंजन के ब्रेकिंग सिस्टम से पूरी तरह जोड़ा (इंटीग्रेट) जाना अनिवार्य था, लेकिन संबंधित रेलकर्मियों ने इस आवश्यक एकीकरण की अनदेखी कर दी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इस चूक को बेहद गंभीर बताते हुए कहा है कि पर्याप्त ब्रेक पावर के बिना ट्रेन चलाना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इससे कर्मचारियों और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है और रेल संचालन की सुरक्षा प्रभावित होती है। जोन ने रांची के मंडल रेल प्रबंधक को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। 7 नवंबर को जारी आधिकारिक दस्तावेज में इस लापरवाही की पूरी कहानी दर्ज है।
रांची और मुरी में चेतावनियों के बावजूद जारी रहा सफर
24 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने के बाद हटिया-रांची सेक्शन में पहले लोको पायलट ने तय नियमों के तहत ब्रेक फील और ब्रेक पावर टेस्ट किया। टेस्ट में पता चला कि ट्रेन की ब्रेक पावर बेहद कमजोर और बेअसर है। रांची स्टेशन पहुंचते ही लोको पायलट ने सेक्शन कंट्रोलर और ट्रैक्शन लोको कंट्रोलर समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित में इसकी शिकायत दी। लेकिन समस्या को ठीक करने के बजाय ट्रेन को उसी हाल में आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खुला सभी कोचों के ब्रेक बंद होने का राज
आगे मुरी स्टेशन पर जब दूसरे लोको पायलट ने ट्रेन की कमान संभाली, तो उसे भी यही समस्या मिली। उसने भी कंट्रोलर्स को अलर्ट किया और साफ बताया कि प्रेशर रिलीज करने पर भी ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद ट्रेन को नहीं रोका गया। रास्ते भर क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज करने के बाद जब यह रैक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा, तब जाकर रेलकर्मियों ने इसकी जांच की।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल
सिर्फ इंजन और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के भरोसे चली ट्रेन
जांच में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए—ट्रेन के सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम बंद थे, यानी कोचों में ब्रेक काम ही नहीं कर रहे थे। 463 किलोमीटर के इस लंबे सफर के दौरान पूरी ट्रेन सिर्फ इंजन के ब्रेक और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के भरोसे दौड़ती रही।
संबंधित खबरें
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- India अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल
- India ‘राष्ट्र तभी पहचानते हैं अपनी क्षमताएं, जब तोड़ते हैं सोच की सीमाएं’: IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी
- India बंगाल से बिहार और यूपी तक PM मोदी का दौरा, शिक्षा-कौशल और विकास पर रहेगा फोकस













