फॉण्ट कनवर्टर NEW

मथुरा महतो से दुर्व्यवहार पर विधानसभा सख्त, TTE को समिति के सामने होना होगा पेश

राजधानी एक्सप्रेस में झामुमो विधायक और सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में झारखंड विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने सख्त कार्रवाई की है। समिति ने संबंधित टीटीई (TTE) के खिलाफ वारंट जारी किया है। उन्हें 3 दिसंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी एक्सप्रेस में झामुमो विधायक और सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में झारखंड विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने सख्त कार्रवाई की है। समिति ने संबंधित टीटीई (TTE) के खिलाफ वारंट जारी किया है। उन्हें 3 दिसंबर को समिति की अगली बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई विशेषाधिकार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया गया कि रेलवे के संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कई बार जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद समिति ने वारंट जारी करने का निर्णय लिया।

जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी का विकल्प

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार और विधानसभा की गरिमा का मुद्दा उठाया। उन्होंने संबंधित टीटीई को समिति के सामने पेश कराने के लिए वारंट जारी करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि यदि वारंट जारी होने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो गिरफ्तारी का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

3 दिसंबर को समिति के सामने पेश होंगे TTE

विशेषाधिकार समिति ने संबंधित टीटीई को 3 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। समिति ने रेलवे अधिकारियों की ओर से जवाब नहीं मिलने को गंभीरता से लिया है।

बैठक में सभापति रबीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और समिति के सदस्य प्रकाश राम मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram