फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर झारखंड में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है।

20 नवंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, 21 नवंबर को गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाने की भी आशंका जताई है। इससे सड़कों पर देखने की दूरी कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सरकार अलर्ट, अधिकारियों को तैयारी का निर्देश

चक्रवात के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के DC, सिविल सर्जन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

अस्पतालों में दवाइयां, डॉक्टर, एंबुलेंस और जरूरी आपातकालीन सेवाएं तैयार रखने को कहा गया है।

किसानों की बढ़ी चिंता

झारखंड में धान की फसल तैयार हो रही है, लेकिन अब तक सिर्फ 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है। ऐसे में भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

सरकार ने फसल को नुकसान होने पर पंचायत और प्रखंड स्तर पर सर्वे कराने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram