फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

JAC बोर्ड परीक्षा 2027: फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

संभावना जताई जा रही है कि परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। वहीं, परीक्षा की डेटशीट नवंबर के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।

12 नवंबर से शुरू होंगे परीक्षा फॉर्म

JAC बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। विद्यार्थी 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

इसके बाद 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का मौका मिलेगा। बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऐसे में मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के अंदर अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram