फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सड़क हादसे के बाद झरिया में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़

झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। ऊपर कुल्ही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जहांगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

झरिया : झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। ऊपर कुल्ही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जहांगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे धनसार की ओर से आ रहा ट्रक (HR 58B 7375) कतरास मोड़ की तरफ जा रहे बाइक सवार जहांगीर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान इंदिरा चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुकानदार कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे।

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस वाहनों पर पथराव

जहांगीर की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़े गए। मौके पर पहुंची झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों को भी निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को अपने वाहन वहां से हटाने पड़े।

स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पत्नी और छोटे बच्चे को छोड़ गया जहांगीर

जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का बेटा था। वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी। जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram