गुमला: गुमला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर युवा नेता मिसिर कुजूर ने आवाज उठाई है। मंगलवार को उन्होंने झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय मार्ग संख्या-43 के पुनर्निर्माण की मांग जिला प्रशासन के सामने रखी।
मिसिर कुजूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुमला उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचा। यहां उन्होंने शंखमोड़, माझाटोली से लेकर रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित खटखोर बगीचा तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर लिखित आवेदन सौंपा।
जर्जर सड़क से लोगों को हो रही परेशानी
मिसिर कुजूर ने उपायुक्त को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग गुमला विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग
मिसिर कुजूर ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने और संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
इस दौरान अशरफ राय, लालो, तस्लीम खान, शैलेस कुमार झा, निलेश कुमार झा और कमल किशोर किसान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





