फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खुले नाले में गंदगी बहाने के मामले में नगर निगम की सफाई, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजधानी रांची के खुले नाले में सेप्टिक टैंक की गंदगी बहाए जाने के मामले में नगर निगम ने सफाई दी है। निगम ने सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबर और वीडियो को भ्रामक बताया है। निगम ने स्पष्ट किया कि नाले में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: राजधानी रांची के खुले नाले में सेप्टिक टैंक की गंदगी बहाए जाने के मामले में नगर निगम ने सफाई दी है। निगम ने सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबर और वीडियो को भ्रामक बताया है। निगम ने स्पष्ट किया कि नाले में गंदगी बहाने वाला वाहन उसका नहीं है।

जांच में सामने आया वाहन मालिक का नाम

रांची नगर निगम के अनुसार, सोमवार देर रात रातू रोड कब्रिस्तान के पास खुले नाले में गंदगी बहाने की घटना सामने आई थी। मामले की जांच में पता चला कि इस काम में इस्तेमाल किया गया वाहन निगम में पंजीकृत नहीं है।

वाहन का नंबर JH01GT0228 है और इसके मालिक प्रकाश महतो हैं। निगम ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया गया है।

नाले की कराई गई सफाई

नगर निगम ने बताया कि जिस स्थान पर सेप्टिक टैंक की गंदगी बहाई गई थी, वहां सफाई कराई गई है। निगम ने दोहराया कि उसकी ओर से नाले में किसी तरह का अपशिष्ट नहीं डाला गया है।

गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने कहा कि शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। खुले नालों, सार्वजनिक स्थानों और जलनिकासी मार्गों में कचरा या गंदगी डालने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

निगम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने नागरिकों से की अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों और मीडिया से अपील की है कि किसी भी खबर या वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें। साथ ही भ्रामक सूचनाओं को आगे प्रसारित करने से बचें।

निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं खुले में कचरा फेंकने या नालों में गंदगी बहाने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram