रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के कुल 113 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतन निर्धारित किया गया है।
उम्र सीमा क्या होगी?
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी।
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष
- बीसी-I और बीसी-II: अधिकतम 42 वर्ष
- एससी और एसटी: अधिकतम 45 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त छूट मिलेगी।
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 45 वर्ष
- बीसी-I और बीसी-II: अधिकतम 47 वर्ष
- एससी और एसटी: अधिकतम 50 वर्ष
सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग में 50 वर्ष, बीसी-I और बीसी-II में 52 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग में 55 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार संबंधित श्रेणी में तीन साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
कहां और कब होगा इंटरव्यू?
- इंटरव्यू स्थल: निदेशक कार्यालय, RIMS, रांची
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
- चयन प्रक्रिया: वॉक-इन-इंटरव्यू
जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर जाना होगा। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी साथ रखनी होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय के भीतर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।






