फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लातेहार में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, दो महिलाओं को कुचला

बालूमाथ-पांकी मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों गांव के पास हुआ। दोनों महिलाएं सड़क के पास बकरियां चरा रही थीं। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लातेहार: बालूमाथ-पांकी मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों गांव के पास हुआ। दोनों महिलाएं सड़क के पास बकरियां चरा रही थीं। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों की पहचान हीरामणि और कुलेश्वरी देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर दयानंद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। इनमें एक महिला की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों और घायलों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बनियों गांव के पास बालूमाथ-पांकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने घायलों के समुचित इलाज और उचित मुआवजे की मांग की।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि बालूमाथ-पांकी सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों की जान खतरे में रहती है। इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क जाम की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का सड़क जाम जारी था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram