रांची : रांची के लोगों को आज सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में मरम्मत और तकनीकी काम कराया जाएगा। इसके कारण कई क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कटौती का असर घरों के रोजमर्रा के काम और पानी की सप्लाई पर भी पड़ सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले जरूरी काम निपटा लें।
नॉर्थ ऑफिस पाड़ा में शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद
बिजली विभाग के अनुसार, पारसटोली फीडर से जुड़े नॉर्थ ऑफिस पाड़ा के उर्मिला इंक्लेव, दिव्या अपार्टमेंट, शंकर इंक्लेव और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
वहीं, कुच्चू एवं मंडरो टांड़ फीडर से जुड़े मंडरोडीह, मंडरो और महुआ टोली प्राइमरी स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा उलातू-ओरमांझी फीडर के तहत ओरमांझी कोइरीटोला और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती होगी।
आनंदी और वीर टोली में भी कटेगी बिजली
बारीडीह फीडर से जुड़े ग्राम आनंदी, वीर टोली और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दीपावली और छठ को लेकर हो रही मरम्मत
बिजली विभाग दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है। त्योहारों के दौरान लोगों को बिजली की समस्या न हो, इसके लिए अलग-अलग फीडरों में मरम्मत और तकनीकी काम किए जा रहे हैं।
इसी वजह से कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।






