फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ST छात्रों के लिए मुफ्त JEE-NEET कोचिंग, आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन कोचिंग संस्थान में नामांकन की तारीख बढ़ी, 11वीं के साथ मिलेगी फ्री इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी

अपनी भाषा में पढ़ें

ची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) के होनहार छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक विशेष पहल चलाई जा रही है। अगर आप या आपके परिवार का कोई बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहा है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। राजधानी रांची स्थित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान’ में नए सत्र 2026-27 से 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं मिलने के कारण विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 3 नवंबर 2026 तक विस्तारित कर दिया है।

75-75 सीटों पर होगा चयन

कल्याण विभाग के अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत इंजीनियरिंग (JEE) वर्ग के लिए 75 सीटें और मेडिकल (NEET) वर्ग के लिए 75 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि चयनित विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय कोचिंग भी बिल्कुल निशुल्क दी जाएगी। चयनित छात्रों का नामांकन रांची के हिंदपीढ़ी स्थित आदिवासी मैदान परिसर में संचालित ‘अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय’ की कक्षा 11 में लिया जाएगा, जहां रहने और पढ़ने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा
  • ऑनलाइन आवेदन: छात्र कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल ekalyan.cgg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन: जो विद्यार्थी ऑफलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कार्यालय के सूचना पट्ट (Notice Board) पर प्रकाशित प्रारूप के अनुसार आवेदन तैयार कर सकते हैं।

यहां जमा करें अपना ऑफलाइन आवेदन पत्र

  1. जिला कल्याण कार्यालय, रांची समाहरणालय भवन, ब्लॉक ‘ए’, प्रथम तल, कमरा संख्या–112, जिला–रांची।
  2. समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), रांची समाहरणालय भवन, ब्लॉक ‘बी’, चतुर्थ तल, कमरा संख्या–413, जिला–रांची।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा पूछताछ के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 0651-2209737 या ईमेल itda-ranchi@jharkhandmail.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। समय कम है, इसलिए योग्य छात्र 3 नवंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म अवश्य जमा करें।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram