फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिल्ली ट्रेड फेयर 2026 में झारखंड की ब्रांडिंग की तैयारी तेज

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने इवेंट व पीआर कंपनियों से मांगे आवेदन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 13 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026’ में झारखंड राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, विकास गाथा और योजनाओं की सशक्त प्रस्तुति के लिए पूरी तरह तैयार है। इस राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने झारखंड पैवेलियन के तहत स्टॉल निर्माण, सुसज्जीकरण और संपूर्ण मीडिया मैनेजमेंट कार्यों के लिए Re-tender आमंत्रित की है।

6×3 वर्गमीटर स्पेस का होगा भव्य फेब्रिकेशन

व्यापार मेले के दौरान झारखंड पैवेलियन में विभाग को (6×3) वर्गमीटर का स्थान आवंटित किया गया है। इस स्टॉल के उत्कृष्ट फेब्रिकेशन, आंतरिक सुसज्जीकरण, तकनीकी प्रबंधन तथा पूरे आयोजन के दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समन्वय जैसे कार्यों को अंजाम देने के लिए देश की ख्यातिप्राप्त इवेंट मैनेजमेंट और पीआर एजेंसियों से ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए हैं।

निविदा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

  • प्री-बिड बैठक: निविदा से पूर्व 2 नवंबर 2026 को प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्य के स्वरूप व तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी।
  • दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2026 तक एजेंसियां अपने प्रस्ताव ऑनलाइन सबमिट कर सकती हैं।
  • तकनीकी बिड खोलने की तिथि: 6 नवंबर 2026 को प्राप्त निविदाएं खोली जाएंगी।
  • ईएमडी (EMD) राशि: निविदादाताओं को अग्रधन राशि के रूप में 20,000/- (बीस हजार रुपये) केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे आवेदन

इच्छुक प्रतिभागी निविदा से संबंधित विस्तृत नियम व शर्तें (RFP) विभागीय वेबसाइट www.prdjharkhand.in अथवा ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.Jharkhandtenders.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी प्रस्ताव केवल ई-निविदा पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी जानकारी अथवा पूछताछ के लिए कार्यालय के फोन नंबर 0651-2281522/2282458 या ईमेल iprd123@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram