फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

GST पोर्टल पर 28 घंटे का ब्रेक, ई-इनवॉइस और रिटर्न से जुड़ी सेवाएं रहेंगी प्रभावित

धनबाद समेत देशभर के GST करदाताओं के लिए जरूरी खबर है। तकनीकी रखरखाव के कारण जीएसटी पोर्टल 31 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से 1 नवंबर की दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान कुल 28 घंटे तक पोर्टल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: धनबाद समेत देशभर के GST करदाताओं के लिए जरूरी खबर है। तकनीकी रखरखाव के कारण जीएसटी पोर्टल 31 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से 1 नवंबर की दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान कुल 28 घंटे तक पोर्टल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

जीएसटी विभाग ने करदाताओं, कारोबारियों और टैक्स पेशेवरों को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी और लंबित काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

ई-इनवॉइस से जुड़ी सेवाएं रहेंगी बंद

जीएसटी पोर्टल बंद रहने के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल से ई-इनवॉइस डेटा प्राप्त करना और उसकी प्रोसेसिंग करना शामिल है।

इसके अलावा जीएसटीआर-1 में ई-इनवॉइस डेटा की ऑटोमेटिक एंट्री भी नहीं हो सकेगी। कारोबारी और टैक्स पेशेवर पोर्टल या एपीआई के जरिए ई-इनवॉइस JSON फाइल भी डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

कारोबारियों को हो सकती है परेशानी

पोर्टल बंद रहने से जीएसटी रिटर्न, बिलिंग, इनवॉइस और अन्य कर संबंधी काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे कंपनियों और कारोबारियों के नियमित कामकाज में परेशानी आ सकती है।

पहले ही पूरा कर लें जरूरी काम

जीएसटी विभाग ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। तकनीकी रखरखाव पूरा होने के बाद 1 नवंबर को दोपहर 1 बजे से सेवाएं फिर शुरू कर दी जाएंगी।

इसलिए कारोबारियों और टैक्स पेशेवरों को सलाह दी गई है कि वे पोर्टल बंद रहने की समयसीमा को ध्यान में रखकर अपने काम की योजना बनाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram