फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CM हेमंत सोरेन दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राजनीतिक बैठकों में भी लेंगे हिस्सा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे।

इंडिया गठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार और शनिवार को इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राजनीतिक और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, इन मुलाकातों के एजेंडे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होगी रैली

इंडिया गठबंधन की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें गठबंधन के विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

रैली को लेकर गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

Read more : वासेपुर के फहीम खान की समयपूर्व रिहाई पर सुनवाई, सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram